जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने नोएडा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी
NOIDA ROHIT SHARMA
जनपद की मतदाता सूची मानकों के अनुरूप तैयार करने में बूथ लेवर एजेण्टों की भी है महत्वपूर्ण भूमिका जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के द्वारा जो बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्त किये जाते है गुणवत्ता के साथ मतदाता सूची तैयार करने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः सभी राजनैतिक दल अपने अपने बूथ लेबल एजेन्ट नियुक्त कर उसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें ताकि जनपद में मतदाता सूची गुणवत्ता एवं मानकों के साथ तैयार होने ने मद्द मिल सकें। श्री सिंह अपने कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुये उनका आहवान कर रहे थे। उन्होनें कहा कि वर्तमान तक जनपद में 1242 मतदान स्थलों की संख्या है और उसके सापेक्ष बसपा के द्वारा 1135, भाजपा 593, काॅग्रेस 55 तथा सपा द्वारा 663 बूथ लेबल एजेन्ट बनाये गये है। अतः सभी पार्टियाॅ बूथों के सापेक्ष शतप्रतिशत उनकी नियुक्ति कर उसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाये ताकि उनका सहयोग प्राप्त कर 31 अक्टूॅबर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची मानकों के अनुसार तैयार की जा सकें। डीएम ने कहा कि आगामी 22 एवं 23 अक्टॅूबर को विशेष दिवस के रूप मनाया जायेगा और दोनों दिवसों में सभी बीएलओं अपने अपने बूथ पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक रहेगें यदि सभी बूथ लेबल एजेन्ट भी दोनों दिवसों में बीएलओं के साथ सहयोग करें तो आसानी से सभी मतदाता सूची गुणवत्ता के साथ तैयार हो सकती है। उन्होनें सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का आहवान किया कि उनके द्वारा अपने अपने बीएलए को सक्रिय कर दिया जाये और वह विशेष दिवसों में अपने बीएलओं के साथ मिलकर सम्बन्धित सूची को पढ़कर यह देख ले किस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है और उसका फार्म 6 मौके पर सम्बन्धित व्यक्ति से भरवाकर बीएलओं को उपलब्ध करा दिया जाये वही दूसरी ओर यदि कोई मतदाता ऐसा हो जो वर्तमान में उस क्षेत्र में प्रवास नहीं कर रहा हो उसका नाम विलोपित करने की भी कार्यवाही की जाये। यदि किसी के नाम एव पते में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसके लिये भी निर्धारित फार्म भरकर बीएलओं को उपलब्ध करा दिया जाये।

