तहसील दिसव में 108 शिकायतें दर्ज हुयी जिसमे 13 का मौके पर निस्तारण किया

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना तहसील दिवस का आयोजन जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 108 शिकायतें दर्ज हुई और 13 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी एन0पी0 सिंह के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेवर तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता की जानी थी परन्तु जिलाधिकारी औचक रूप से तहसील सदर पहॅुचे और वहॉ पर जनता की समस्याऐं सुनी और अधिकारियों के माध्यम से निराकरण भी कराया गया। इस अवसर पर कुल 14 शिकायतें दर्ज हुयी और 3 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये की तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारी शासन की मंशा की अनुरूप करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कौताही क्षम्य नही होगी और जो अधिकारी तहसील दिवस की शिकायत के निस्तारण में विलम्ब या गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण नही करेंगे उन्हें चिन्हित करते हुये कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार पी0एल0 मौर्य अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थें। जेवर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता के द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता की गयी यहॉ पर कुल 16 शिकायते दर्ज हुयी और 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एस0सी0 गुप्ता, डीएफओ श्री वास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक कुमार श्री वास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अवधेष यादव तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थें। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनित के द्वारा जनता की समस्याऐं सुनी गयी जहॉ पर 78 शिकायतें दर्ज होने के सापेक्ष 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, तहसीलदार प्रवीण यादव अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.