ऐतिहासिक भीड़ के साथ युवा काँग्रेस गौतमबुद्ध नगर द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट का स्वागत किया

NOIDA ROHIT SHARMA

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सचिन पायलट का युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के उत्साही कार्यकर्ताओं ने  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक पर जोरदार स्वागत किया।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर के अन्तर्गत गाँव वेदपुरा, सादुल्लापुर, बिसरख आदि गाँवो से क्रांतिकारी व उत्साही कार्यकर्त्ता लगभग 300 मोटरसाइकिलों व लगभग 100 कारों के साथ लगभग आठ सौ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान चौक पर फूल मालाओं और पुष्प वर्षा करते हुए श्री सचिन पायलट का स्वागत किया व फ्लीट बनाकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सचिन पायलट को उनके पैतृक गाँव वेदपुरा तक लेकर पहुँचे।  वेदपुरा गाँव में किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की समाधी पर युवा कांग्रेस की ओर से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने श्री पायलट की आगवानी की तदोपरांत श्री सचिन पायलट ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अपने पैतृक निवास पर अपने संक्षिप्त संबोधन में उपस्थित सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वाहन किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है आपको इसी तरह संगठित रहकर समाज और अपने क्षेत्र की सेवा करनी होगी।  मोटरसाइकिल रैली व स्वागत कार्यक्रमों में राजू नागर,संदीप नागर,महिपाल विधूड़ी,अरविन्द नागर,बिंदर नागर,सुधीर नागर,अशोक नागर,अनुराग भाटी,विनय भाटी एडवोकट,संजय नागर,जयप्रकाश विधूड़ी,जग्गी नागर,मनीष नागर,सुरेन्द्र नागर, निखिल नागर,योगी नागर,सतेन्द्र नागर,भूदेव,आकाश नागर,कर्मवीर नागर,हैप्पी पंडित,सचिन चौगनपुरिया, सचिन भाटी, मोहित भाटी, प्रशांत शर्मा,हरी नागर,विनय नागर,आशीष शर्मा,जित्ते बाल्मीकि,राजू प्रजापत,महेश तँवर,रामी भाटी,रकम भाटी,गौरव विधूड़ी,सतीश नागर,नवाब भाटी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

1

Leave A Reply

Your email address will not be published.