युनाईटेड कालेज में कैम्पस प्लेसमेन्ट में 22 छात्र- छात्राओं का चयन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

ग्रेटर नोएडाः नालेज पार्क-3 स्थित युनाईटेड कालेज आफॅ इजीनियरिग एण्ड रिसर्च में प्लेसमेन्ट वीक का सफल आयोजन कराया गया। इस प्लेसमेंट का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों को रोजगारन्मुख बनाना था। च्योवाइस केमटेक, क्लीयर पाथ टेक्नोलोजी , बेसवेयर इत्यादि कम्पनियों  ने अंतिम वर्षीय बी0टेक0 कम्प्यूटर साइंस, आई0टी0 , मैकेनिकल , इलेक्टिकल इलेक्टोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इजीनियरिग के छात्रों के  चयन हेतु इस कैम्पस प्लेसमेन्ट वीक में भाग लिया।इस प्लेसमेन्ट वीक में करीब 200 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागी दिखाकर अपनी रूझान एवं क्षमता दिखाया। तीन चरण चलने वाले प्लेसमेन्ट वीक में प्रतिदिन एक कम्पनी ने छात्रों को चयन करने के लिए लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार जैसे तीन चरणों को कराया। जिसमें करीब 22 छात्र- छात्राओं का चयन पुष्टि  किया एवं करीब एक दर्जन छात्रों को द्वितीय सूची में रखा है।इस प्रकार युनाईटेड ग्रुप आफॅ इन्टिच्यूशनस की सी0ई0ओ0 मिस मोना गुलाटी पुरी ने बताया की इस वर्ष विभिन्न श्रेत्रों के हर कम्पनियों में ंइजीनियरिंग की मॉग बढ रही है। और युनाईटेड ग्रुप छात्रों को उचित रोजगार का अवसर प्रदान करता रहा है। युनाईटेड ग्रुप के चेयरमैन श्री जी0जी0गुलाटी ने चयनित सभी छात्र- छात्राओं को बधाई दी एवं मेहनत और लगन से देशहित में कार्य करने की सीख भी दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.