सपा प्रत्याशी के सरकारी गनर ने खुद को मारी गोली :घायल
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नोएडा में जेवर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी वेबन नागर के सुरक्षा मे तैनात सरकारी गनर c1702 मनुज मलिक निवासी गांव नौना थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ने गांव की रंजिश से परेशानी के चलते अवसाद के कारण दादुपुर में बेवन नगर के आवास में अपनी सर्विस कार्बाइन से खुद को गोली मार ली है। कैलाश अस्पताल मे उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है गनर के पिता का मर्डर हुआ था और गांव में रंजिश चल रही थी। इसी बात से परेशान होकर खुद को गोली मारी है।