WELCOME TO SUNEEL CHAUDHARY SP CANDIDATE AT DND – FIR LODGED FOR CAUSING TRAFFIC JAM

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा के सबसे व्यस्तम फ्लाई ओवर डीएनडी पर उस वक्त कई किलोमीटर जाम लग गया….जब नोएडा विधानसभा के सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी फ्लाई ओवर पर ही अपना स्वागत करवाने लगे….लखनऊ से पार्टी का सिम्बल लेकर अपने समर्थकों के साथ पहुँचे सपा प्रत्याशी ने पुलिस की भी नहीं सुनी….और घंटो दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाई ओवर पर भीषण जाम लग गया….पीक ऑवर में लगे जाम से सैकड़ो वाहन फंस गए….फ्लाईवे पर पहुचे हज़ारों की संख्या में जुटे समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया …..सपा समर्थको ने दबंगई दिखाते हुए घंटो जाम रखा….तो वही जाम में फंसे लोगो को खासा परेसानी झेलनी पड़ी….पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया…दूसरी ओर पुलिस ने आनन-फानन में सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी पर थाना 20 में अचार संहिता उल्लंघन और जाम लगाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है….साथ ही सपा प्रत्याशी के काफ़िले में शामिल 5 वाहनों को भी सीज कर दिया है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.