SUPER HIT HARYANA FOLK DANCE IN SSCA VASANT USTAV IN NOIDA
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित छठे नोएडा बसन्त महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर और अथॉरिटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर एस सी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने असम का झूमर नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया, उड़ीसा का भील नृत्य, छत्तीसगढ़ का बांस नृत्य, बिहार का भोजपुरी, मथुरा की राधा कृष्ण रासलीला समेत विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। करीब 4 घण्टे तक चले इस महोत्सव में लोगों को एक ही जगह भारत की शानदार सांस्कृतिक छठा देखने को मिली।

