सनातन धर्म रामलीला में कल डांडिया की धुन पर थिरकेंगे हजारो दर्शक

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा। शहर में पिछले 8 दिनों से चल रही रामलीला का मंचन देखने हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वहीं नोएडा स्टेडियम में रामलीला का आयोजन कर रही सनतान धर्म रामलीला समिति ने पहली बार मंचन के दौरान डांडिया कराने का फैसला किया है। इसके लिए शहर की कई समिति एक साथ आई हैं और सभी मिलकर रामनवमी के दिन स्टेडियम स्थित रामलीला मंच पर डांडिया रास का आयोजन करेंगी। इस दौरान सभी रामलीला देखने आने वाले सभी लोग डांडिया रास का आनंद उठाएंगे। इस आयोजन को भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा, रोटरी क्लब, अग्रवाल मित्र मंडल, फोनरवा, बार एसोसिएशन प्रवासी महासंघ व भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर करवा रही है

मुंबई का डांडिया डांस ग्रुप करेगा प्रफोर्म

सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी के दिन शाम 7 बजे से 9 बजे तक डांडिया रास का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद फिर रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डांडिया रास के लिए मुंबई के जैक डान्स ग्रुप के कलाकारों को बुलाया गया है। इसके अलावा मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार शिवानी, भगवत किशोर गायक व पुरीईवेन्ट्स बॉम्बे बैंड द्वारा डांडिया रास में गीतों का आयोजन कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

रामनवमी पर डांडिया रास रखने का राज

संजय बाली ने बताया कि रामनवमी के दिन डांडिया रास रखने के पीछे का उद्देश्य यह है कि इस दिन तक सभी लोगों के व्रत खुल जाते हैं और शाम तक सभी भोजन कर लेते हैं। इसके चलते उनमें डांडिया खेलने के लिए प्रयाप्त ताकत होती है। इस दिन सभी लोग अपने परिवार के साथ यहां आकर डांडिया का आनंद ले सकते हैं।
इस दौरान अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष बलराज गोयल ने कहा कि सभी लोगों को यहां डांडिया खेलने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सभी दर्शक अपनी- अपनी जगह पर ही डांडिया खेल सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में हम लोग व्रत रखकर.


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.