निठारी गॉव की जमीन को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS ( 13/12/17)

नोएडा : निठारी गांव में सर्द ठंडी हवाओं ,सर्द मौसम के बावजूद भी किसानों का नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ धरना आज भी जारी रहा । नोएडा अथॉरिटी की तरफ से भेजे गए ध्वस्तीकरण नोटिस से निठारी गांव के किसान काफी खफा है । आज सैकड़ो की तादाद में नोएडा के 50 गांवो के किसानों ने निठारी में सर्वदलीय पंचायत का आयोजन किया गया । और नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ आरपार की लड़ाई का फैसला किया । धरनास्थल पर विभिन्न किसानों के संगठनों एव अन्य दलों के नेताओ ने भी ग्रामीणों के हक की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद की

इस मौके पर नोएडा के समाजसेवी रघुराज सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन पर ग्रामीणों के बसे मकान- दुकान तोड़ने के नोएडा अथॉरिटी के फैसले को सहन नही किया जाएगा। नोटिस भेजकर अथॉरिटी के अफसरों ने अपनी मानसिकता को उजागर किया है । हम पहले एक कमेटी बनाकर अथॉरिटी के चैयरमेन से इस मसले पर बात करेंगे । और कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे । अगर नोएडा अथॉरिटी हमारी किसानों की बात नही सुनी जाती है तो फिर आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी। किसानों के हक की लड़ाई में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि ये किसानों के हक की लड़ाई है और निठारी के किसानों को ध्वस्तीकरण का नोटिस देकर नोएडा अथॉरिटी ने एक तानाशाही का काम किया है । और हम इसे लागू होने नही देंगे । यहाँ किसानों ने बताया कि जल्द ही हम एक महापंचायत भी करेंगे ,जो बड़े स्तर पर होगी ।

href=”http://tennews.in/?attachment_id=217844″ rel=”attachment wp-att-217844″>

Leave A Reply

Your email address will not be published.