अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा हुआ युवा संगीत सम्मलेन का आयोजन

26/12/2017           Saurabh Kumar

 

आज  युवा संगीत सम्मलेन  का आयोजन अखिल भारतीय गन्धर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई द्वारा एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नॉएडा  में किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी संगीत छात्रों को प्रतिभा प्रदर्शन हेतु एक मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पद्मविभूषण सम्मानित विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार रहे जिनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया | कार्यक्रम का उदघाटन पारम्परिक रीति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखने को मिली।  सबसे पहले कत्थक परंपरा का प्रदर्शनात्मक वयाख्यान पंडिता  शमा भाटे द्वरा किया गया जिसमे महिला कलाकारों ने उनकी ताल पे नृत्य प्रस्तुत किया | इसके उपरांत सोमेंद्र गोश्वामी ने जैसे ही अपनी उंगलिया सितार पर फेरी दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गये| इसके बाद तबला वादन के साथ और कई भाव विभोर कर देने वाली प्रस्तुतियाँ हुई जिन्हें मौजूद दर्शकों ने सराहा।

 

 

 

 

 

 

आपको बता दे की इस कार्यक्रम के लिए  कलाकारों का चयन कई प्रतियोगिताओं द्वारा किया गया था जिनके विजेता को इस मंच द्वारा अपनी  प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिला।

Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.