नोएडा जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, निरंकारी संस्था के अनुययियों ने बंटाया हाथ
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TENNEWS ( 24/02/18)
नॉएडा : प्रधानमंत्री की स्वछता अभियान से प्रेरित होकर स्वछता अभियान को लेकर एक नई पहल करते हुए आज नॉएडा के सेक्टर 31 स्थित जिला अस्पताल में साफ सफाई का अभियान चलाया गया, इस स्वछता अभियान को संत निरंकारी चेरिटेबल फॉउंडशन की तरफ से किया गया , इस मौके पर संत निरंकारी के दर्जनों अनुयाईओ ने अस्पताल के अंदर बहार से सफाई अभियान के साथ पौधो को भी लगाया गया।
इस मौके पर संत निरंकारी के अनुयाईओ ने बताया आज बाबाजी का जन्मदिन है ा इस जन्मदिन को स्वछता अभियान के रूप में मना रहे है। बाबा जी ने इस स्वछता अभियान की शुरुवात 2010 से की थी बाबाजी के इस सफाई अभियान से प्रेरित हो कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने सफाई अभियान को स्वछता अभियान से जोड़ दिया , जो पुरे देश में इस अभियान चलाया जा रहा है। हमारी संस्था ने इस अभियान काफी जोर दिया गया है जिसके बाद पॉश इलाके ,रेलवे स्टेशन ,नदी नाले में सफाई के अभियान चलाया गया है साथ ही पर्यावरण को बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे भी लगाए जा रहे है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.