ओखला पक्षी विहार बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल, 80 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास।

Galgotias Ad

PHOTO.VIDEO/STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS ( 22/03/18)

नॉएडा : अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर नोएडा स्थित ओखला पक्षी विहार को  राष्ट्रीय व् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 80 करोड़ की केंद्रीय योजना का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने शिलान्यास उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने पक्षी विहार के ऊपर ड्रॉइंग व् पेंटिंग व् राइटिंग करने वाले स्कूली बच्चो को सम्मानित भी किया ।

 मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ओखला पक्षी  विहार को देश ही नहीं विश्व स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जाएगा ताकि विश्व के किसी भी कोने से लोग भारत घूमने आएं तो ओखला पक्षी विहार को देखने का उनमें क्रेज हो। करीब 5 हजार बीघा जमीन पर बने इस पक्षी विहार को प्रकृति के बेहद खूबसूरत तोहफे के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इसे फिल्म उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। इसमें विशेष प्रकार का योग व मेडिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। 

इसके अलावा यहां पर्यटकों के लिए साइकल ट्रैक भी होगा। इस मौके पर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ आलोक टंडन समेत जिले में वन विभाग के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे। आपको बता दे कि पक्षी विहार नई दिल्ली के निकट  स्थित होने के साथ साथ देश के 467 महत्वपुर्ण पक्षी विहार में से एक है इस ओखला  पक्षी विहार में आवासीय,- प्रवासी पक्षियों जैसे ग्रे हेडेड फिस ,ईगल ,भारत रोलर। स्पॉट बिल्ड डक व सारस जैसे पक्षियों का घर है.

 यहाँ पर 32 प्रकार की सरिसर्प प्रजातियो, 7 प्रकार की उभयचर प्रजातियो एव 186 प्रकार की वनस्पतियो का घर है ,ओखला पक्षी विहार उत्तर प्रदेश के 400 हेक्टेयर व दिल्ली के 120 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.