सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA

(24/03/18) नोएडा :–

केंद्रीय मंत्री  डाॅ॰ महेश  शर्मा द्वारा नौएडा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक नोएडा के सैक्टर-6 स्थित इन्दिरा गाँधी कला केंद्र में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, फोनरवा अध्यक्ष  एन॰पी॰ सिंह, नौएडा एन्टरप्रिन्योर एसोसिशन के अध्यक्ष  विपिन मल्हन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन समेत नौएडा व नौएडा प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे |

साथ ही इस बैठक में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा द्वारा नौएडा प्राधिकरण को दी गई  उपलब्धियाँ, प्रगतिरत मुख्य परियोजनायें, प्रस्तावित कार्यों, जलापूर्ति एवं सीवर व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, उद्यान एवं जनस्वास्थ्य से सम्बधित मुख्य परियोजनाओं, औद्योगिक विकास, नौएडा इलाके के  बिल्डर परियोजनाओं की स्थिति , आॅडिट एवं  ग्राम विकास कार्यों आदि की समीक्षा की गई।  इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने इन सभी परियोजनाओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारीयों से चर्चा की | साथ ही इन सभी  परियोजनाओं को समय से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए | आपको बता दे की इस समीक्षा बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर भी डॉ महेश शर्मा ने प्राधिकरण के अधिकारीयों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए आदेश दिए |

Leave A Reply

Your email address will not be published.