हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ कुशवाहा समाज दिल्ली का शपथ ग्रहण समारोह

Ashish Kedia / Rohit Sharma

कुशवाह समाज दिल्ली प्रदेश का शपथ ग्रहण एवं पूर्व पदाधिकारियों का विदाई समारोह रविवार को नॉएडा स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित किया गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को इस अवसर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आगामी वर्ष के लिए उदय शंकर कुशवाहा को अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह कुशवाहा को महामंत्री एवं लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया।  चुनाव विभिन्न सदस्यों के मताधिकार अनुसार हुआ जिसके बाद गड़मान्य अतिथियों द्वारा शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया एवं फूल मालाओं के साथ विदाई दे कर उन्हें पदभार से मुक्त किया गया। समाज से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों ने अभी तक कुशवाहा समाज दिल्ली द्वारा कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाल। इस दौरान आगे की रूप रेखा एवं प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.