गाँजा तस्करी के मामले में नोएडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार , भारी मात्रा में गाँजा किया बरामद

Talib Khan / Rohit Sharma

Galgotias Ad

Noida, (26/12/2018): नोएडा में गांजा तस्करो पर पुलिस ने लगाम कसनी शुरू कर दी हैं, अलग अलग स्थानों पर गांजा बेचने वालो की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। जिसको लेकर 5 दर्जन से आरोपी गिरफ्तार हो चुके है | वही आज इस मामले में आज थाना 20 पुलिस ने एक और अवैध फैक्ट्री मर छापा मारा , जिसमे भारी मात्रा ने गांजा बरामद किया गया |

बता दे की नोएडा पुलिस लगातार नशे का व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है | नोएडा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में अब तक 50 आरपियों को जेल भेज चुकी है |

वही आज नोएडा पुलिस द्वारा एक प्रेस वार्ता में बताया की नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गांजा पैकेजिंग करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे पुलिस को 30 किलो गांजा व गांजा पैकेजिंग करने वाले उपकरण बरामद किया हैं। पुलिस ने जिन 4 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें से एक नाबालिग भी हैं |

पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री भी हेमा नाम की महिला चलवा रही थी जिससे पुलिस ने अभी 2 दिन पहले से गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजा था। वही थाना 20 पुलिस ने अगस्त के महीने से अभी तक 4 गांजा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जिसमे से 50 लोग जेल भेजे है और लगभग 250 किलो गांजा इन 4 महीनों में नोएडा पुलिस में पकड़ा हैं और बड़े पैमाने पर नशे का व्यपार कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। आपको यह भी बता दे कि यह फैक्ट्री नोएडा के सेक्टर 9 में चलाई जा रही जिमसें बड़ी मात्रा में बिहार से गांजा

सप्लाई कर इसी फैक्ट्री में गांजे की पैकेजिंग कर उसे शहर में बेचते थे। पुलिस का कहना है वह लगातार गांजा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं और आगे भी यह कार्यवाही यह अभियान चलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.