किसानों का आंदोलन पहुंचा समझौते पर। 8 दिनों में होगी यमुना प्राधिकरण और गैल के साथ बैठक।

Talib Khan

NOIDA, (2/2/2019): DND के उपर बैठे किसानों का धरना समझौते की तरफ पहुंच चुका  है ।

बीती शाम किसान संघर्ष समिति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रोजेक्ट से प्रभावित ग्रामों के पीड़ित किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी समेत एसएसपी ने खुद किसानों को समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को आगे तक पहुंचाकर हल करने की कोशिश करेंगे।

किसान नेता मनवीर तेवतिया ने सबको इस बात पर समझा लिया कि किसानों की गैल से, यमुना प्राधिकरण से वार्ता करवाई जाएगी जल्द से जल्द। किसानों के द्वारा शासन को 8 दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद किसान दुबारा धरना प्रदर्शन करेंगे अगर इन बातों को नहीं पूरा किया गया।

जिलाधिकारी, बीएन सिंह ने बताया कि, “पुलिस और प्रशासन मिलकर किसानों की समस्या का हल निकालने के लिए आगे बातचीत बढ़ाई है। उनकी यमुना प्राधिकरण और गैल से वार्ता के लिए समय लिए समय लिया जा रहा है और जल्द से जल्द उनकी बात आगे तक पहुंचाई जाएगी। फिलहाल किसानों। ने समझौता करते हुए अपने धरने को खतम करने की बात को मान लिया है और यहां से जाने को तैयार होगी हैं।

किसानों के प्रदर्शन के चलते नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइवे को बंद कर दिया गया था।
डीएनडी बंद होने की वजह से लोगों को दूसरा रास्ता अपनाना पड़ा था जिससे अन्य रास्तों पर भी काफी जाम लग गया था। बढ़ती भीड़ के चलते तात्कालिक रूप से रास्तों को डायवर्ट भी किया गया था और ट्रैफिक एडवायइजरी भी जारी की गई थी।

इस समझौते के बाद यातायात सामान्य गति से चलता शुरू होगया है। अब देखना ये है कि इन 8 दिनों में प्रशासन इस कर्यावाई को कितना आगे लेकर जाती है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.