गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनावो के लिए रणभूमि तैयार, समाप्त हुई नामांकन प्रक्रिया

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida (25/03/2019) : गौतमबुद्ध नगर से भाजपा ने फिर से डॉ महेश शर्मा को टिकट दिया है। वहीं सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार सतवीर नागर हैं। कांग्रेस ने युवा चेहरा अरविंद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। तीनों उम्मीदवारों ने 22 तारीख को अपने नामांकन दाखिल कर दिए थे। आज आम आदमी पार्टी की गौतमबुद्धनगर से लोकसभा प्रत्याशी प्रो. श्वेता शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को मतदान होना है।

चुनावी और जातीय समीकरण के मद्देनजर यहां कांटे की टक्कर भाजपा बनाम गठबंधन दिख रही है। गौतमबुद्धनगर के करीब 23 लाख वोटरों में करीब 16 लाख वोटर गांव में रहते हैं। जातिगत समीकरण के मुताबिक ठाकुर वोटर 4 से 4.5 लाख के करीब हैं। ब्राह्मण वोटरों की तादाद 4 लाख के आसपास है। मुस्लिम 3.5 लाख, गुर्जर 3.5 से 4 लाख, दलित 3.5 लाख और अन्य वोटर 3 लाख हैं। प्रो. श्वेता शर्मा का चुनावी मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।



इससे पहले आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने बताया था कि दो प्रत्याशियों के नाम उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह को भेजे गए थे। इनमें से एक के नाम पर रविवार को मुहर लगी। दरअसल पिछले लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी केपी सिंह ने टिकट की रेस से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने चुनाव लड़ने में असमर्थता जाहिर की थी। वह पार्टी के घोषित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। नामांकन दाखिल करने आयी श्वेता शर्मा ने कहा कि मेरा मुख्य मुद्दा महिलाएं हैं, महिलाएं के सम्मान के लिए वो चुनावी मैदान में आई हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं खुद शिक्षा के क्षेत्र से हुँ और इस क्षेत्र में क्या सुधार आवश्यक है, ये मुझे अच्छी तरह से पता है। यहां पर स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर किया जाना आवश्यक है। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, हमारे देश के युवा अच्छी पढ़ाई करके भी बेरोजगार हैं, तो क्या फायदा ऐसी सरकार का जो देश के भविष्य को अँधेरे में ले जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के लिए उन्होंने 15 शिक्षक के तौर पर दिए हैं। इस क्षेत्र में जो बाजारीकरण किया जा रहा है ये समझ में आ गए है। इसको ख़त्म करने के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल कराया है। राम ने जैसे रावण का वध किया था उसी तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

वहीँ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीती बिना मुद्दों के नहीं होती है, राजनीती के लिए मुद्दे होने जरूरी है। उन्होंने बड़ी समस्या बेरोजगारी को बताया, कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी के नाम पर देश को मुर्ख बनाया है। किसान भी इस सरकार में बहुत परेशान है, उन्हें आज तक कुछ नहीं मिला है, सिवाय झूठे आश्वासन के। आज तक किसानों को उनके हक़ की 6 प्रतिशत भूमि नहीं मिली है। जेवर एयरपोर्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से जबरन जमीन ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिताजी से बातचीत कर तीन दिन में चुनाव लड़ने को लेकर फाइनल किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता बिहारी सिंह ने किसानों के हित में 45 साल काम किया, उन्होंने एनटीपीसी का मुआवजा, समेत जनता के लिए अनेकों कार्य किए हैं। अपने पिताजी से चर्चा करने के उन्होंने यह निर्णय लिया।

गौतमबुद्धनगर से पत्रकार इकलाख अब्बासी ने भी क्षेत्र की सभी समस्याओं को उठाते हुए अपना नामांकन दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय उलेमा कॉउंसिल 10 वर्ष पुरानी पार्टी है। भ्रस्टाचार, आम जनता के हित की लड़ाई, भ्रष्टाचार पर रोक को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। आल इंडिया राजीव कांग्रेस पार्टी से विनोद शर्मा ने भी गौतमबुद्धनगर से अपना दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि वोट लेकर भाग जाने की यहां राजनीती की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस को इटली की पार्टी करार दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.