नेफोवा व अभिभावकों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निजी स्कूल में किया धरना प्रदर्शन

Abhishek Sharma

GreaterNoida (07/04/19) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 स्थित एसकेएस स्कूल में अभिभावक एवं नेफोवा ने मिलकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। आज सुबह 10 बज़े से सैकड़ों की संख्या में अभिभावक स्कूल के बाहर जमा हो गए। यह देखा स्कूल प्रबंधन द्वारा गेट बंद कर दिया गया और पुलिस बुला ली गयी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मैनजमेंट 2 लोगो से बात करने को तैयार हुआ।



पेरेंट्स के प्रतिनिधि के रूप में नेफोवा सदस्य विकास कुमार एवं अभिभावक अनुपम मिश्रा बात करने गए। विकास कुमार ने उनको ग्रेटर नोएड प्राधिकरण द्वारा प्राप्त पत्र का हवाला दिया कि जब भवन को ओसी ही प्राप्त नहीं है तो कैसे क्लास चल सकती है। इस पर प्रिंसिपल ने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि 14 अप्रैल तक सब हो जायेगा।

जब प्रिंसिपल से ये कहा गया कि आप सिर्फ इतना लिख कर दे दो के बिना ओसी आये भवन में क्लास नहीं चलेगी तो वह उस पर भी नहीं तैयार हुई। स्कूल अपने अहंकार और हठधर्मिता में गैर कानूनी तरीके से क्लास शुरू करने की तैयारी में है।

 

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि स्कूल को किसी भी हालात में गैर कानूनी तरीके से क्लास नहीं लगाने देंगे और इस मसले पर जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात का वक्त लिया जायेगा। नेफोवा सदस्य विकास कुमार ने इस संदर्भ में पहले ही जिलाधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी , पुलिस अधीक्षक , अग्निशमन विभाग , सिटी मजिस्ट्रेट के पास शिकायत कर रखी है।
प्रदर्शन में नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार , सदस्य विकास कुमार के साथ , अनुपम मिश्रा , बिजॉय कोंवर , निकेश चंद्रा , गजेंद्र सिंह , महेश चंद्रा , राज पटवाल, रवि , विवेक , नितेश अमित आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.