मोदी आज लेंगे शपथ, मंत्रालय के बंटवारे पर लोगों की है खास नज़र, दी प्रतिक्रिया

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे आज दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण लेंगे। जिसको लेकर देश की जनता काफी उत्साहित है। लोग यह सोच रहे है कि कब अपने कार्यों से फ्री हो और शपथ ग्रहण समारोह को टीवी पर देखे।


वही आज टेन न्यूज़ की टीम ने दिल्ली के राजपथ पर जाकर आम जनता से खास बातचीत की। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी को दूसरी बार शपथ ग्रहण लेने को लेकर वह काफी उत्साहित है। वही आज फैसला हो जाएगा कि किस नेता को कौनसा मंत्रालय मिलेगा।

लोगों ने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी के मन मे बहुत कुछ है किस नेताओं को कौनसा मंत्रालय देना चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी देख चुके है कि किस नेता ने अपने मंत्रालय में कितना अच्छा काम किया है ।

वही दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कहा कि हम सुबह से राजपथ पर आ चुके है। बहुत से वीवीआइपी लोग यहाँ से निकले है। आज जो शपथ ग्रहण समारोह होगा वो काफी ऐतिहासिक माना जायेगा, क्योंकि इस बार देश – विदेश से करीब 6 हज़ार मेहमान इस समारोह में शामिल होने जा रहे है ।

इस नई सरकार से बहुत अपेक्षा है, ये सरकार नए भारत का निर्माण करेगी। जिसमे युवाओँ का भविष्य होगा। नरेंद्र मोदी ने 2014 में नए भारत की नींव रखी थी, लेकिन अब इमारत बनाने के दिन शुरू हो जाएंगे। आने वाले समय मे सभी युवाओँ को रोजगार मिलने की संभावना है।

वित्त मंत्रालय को लेकर लोगों ने कहा है कि यह मंत्रालय बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। जिसको लेकर नरेंद्र मोदी ने जरूर सोचा होगा कि किस नेता को यह मंत्रालय दिया जाए, जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था सही और मजबूत हो सके। खासबात यह है कि अरुण जेटली की स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उन्होंने नरेंद्र मोदी से अपील की है कि उन्हें कोई भी मंत्रालय नही दिया जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.