दिल्ली में बदमाशों ने व्यापारी को गोलियों से भूना , मौके पर हुई मौत , पुलिस जाँच में जुटी

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

दिल्ली में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण दिल्ली के निवासी ख़ौफ़ में रह रहे है। दरअसल दिल्ली के करोलबाग में देर रात एक बदमाश एक व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गया। वही मौके पर खड़े लोगों ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया ।


पूरा मामला दिल्ली करोल बाग के टैंक रोड बापा नगर का है, जहाँ देर रात मोहित नाम के व्यापारी को एक बदमाश ने गोली से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दे कि मृतक मोहित रेडिमेट गारमेंट्स का कारोबार करता था, साथ ही मोहित अपने परिवार का खुद पालन पोषण करता था, उसकी तीन बेटियां है। वही इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वही इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान हो सके ।

वही दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि देर रात कोरलबाग में मोहित नाम के व्यापारी को बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही इस मामले में टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस मामले में मृतक के भाई अमित का कहना है कि जब शोर मचा तो बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए मोहित गिरा पड़ा था और उसके खून बह रहा था, मोहित को हॉस्पिटल ले कर पहुचे तो डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे कि गोली उस समय मारी जब मोहित अपनी बेटी को दवाई दिलाने जा रहा था तभी एक युवक ने आकर गोली मार दी। खासबात यह है कि दिल्ली के अंदर रोजाना बदमाशों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण अब व्यापारी अपने आपको सुरक्षित नही मान रहे है। वही दिल्ली के अंदर क्राइम ग्राफ बढ़ने से दिल्ली पुलिस पर सवालिया निशान भी खड़े हो रहे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.