दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों पर भेजी रिपोर्ट को लेकर मनोज तिवारी ने बताया सराहनीय कदम

Rohit Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता वाली एक समिति ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एक रिपोर्ट सौंपी। जिसको लेकर मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे निवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है । उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे निवासियों के पॉजिटिव है ।



मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने बीजेपी को जीताया है , जीत के बाद दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे निवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है , अब जल्द ही उन सभी लोगों को मालिकाना हक भी मिल जाएगा।

आपको बता दे कि यह रिपोर्ट दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना एवं स्थानांतरण अधिकार देने की प्रक्रिया को लेकर है। समिति का गठन लोकसभा चुनावों से पहले मार्च में केंद्र सरकार ने किया था और इसे 90 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था।

वही सोमवार को हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल जी ने समिति की रिपोर्ट आज मुझे 90 दिनों की तय समय सीमा के अंदर सौंप दी। अब हम आवश्यक मंजूरी के लिए आगे बढ़ेंगे।’’

खासबात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी में 1650 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां हैं जहां चुनावों के दौरान प्रवासी किसी भी राजनीतिक दल का भाग्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.