यमुना में हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी

Abhishek Sharma

Noida (18/08/2019) : यमुना नदी में हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी शनिवार को जिले की सीमा तक जा पहुंचा। इसके बाद यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिले में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।



वहीं यमुना के डूब क्षेत्र के खेतों में रहकर सब्जी आदि की पैदावार करने वाले किसानों से भी बाहर निकलने की अपील की गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार निरगानी रख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 1 लाख 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार तक यह पानी जिले की सीमा से होकर गुजर रही यमुना नदी में पहुंच गया। ऐसे में प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी किया है।

अभी यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से दूर है। एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी व एसडीएम जेवर गुंजा सिंह को अपने अपने क्षेत्रों में यमुना विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.