सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ROHIT SHARMA
लोकसभा में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ओर से दिए गए बयान के बाद देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। वहीं आज नोएडा में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वही इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया।
वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला भी फुकने की कोशिश की , लेकिन भारी मात्रा में पुलिस बल होने के कारण पुतला फूंक नही सकी , जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘रक्षा समिति से प्रज्ञा ठाकुर को हटाना काफी नहीं है। जिस तरह से उन्होंने दूसरी बार महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है , उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ‘जिस गांधी ने देश में अमन-चैन के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी उसके हत्यारे को देशभक्त कैसे कहा प्रज्ञा ठाकुर ने। प्रज्ञा ठाकुर लगातार गलत बयान देती आ रही है , कांग्रेस ने मांग की है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। इस पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को इसे सदन की कार्यवाही से निकालना पड़ा , हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस ने लोकसभा में गुरुवार को साध्वी के बयान के बाद जमकर हंगामा किया।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.