स्थलीय निरीक्षण करने निकली सीईओ रितु माहेश्वरी ने लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को लताडा

ROHIT SHARMA

नोएडा प्राधिकरण के विकास कार्यों को लेकर विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल में भारी कमी अक्सर देखने को मिलती है। इसकी पुष्टि दरअसल तब हुई जब मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी स्थलीय निरीक्षण करने के लिए निकली।

गांव शहादरा में निर्मित सामुदायिक केंद्र का कब्जा वर्क सर्किल 8 को लेना था लेकिन सर्किल वरिष्ठ प्रबंधक को पता ही नहीं था कि यह कब्जा उनके सर्किल को ही लेना है। इसको लेकर सर्किल 8 वरिष्ठ प्रबंधक सतपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई है।

वहीं स्वच्छता, अवैध धार्मिक गतिविधियों के संचालित होने पर सर्किल 7 वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन को भी प्रतिकूल प्रविष्टि और वर्क सर्किल 9 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल को कड़ी हिदायत देते हुए सीईओ ने चेतावनी जारी की है।

बता दे कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू माहेश्वरी ने वर्क सर्किल 7, 8, 9 के प्रगति कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम के साथ वर्क सर्किल 7 के अंतर्गत सेक्टर-85 गई। वहां गोल चक्कर के सुधार एवं सुंदरीकरण के कार्य बहुत ही धीमी गति से होता पाया गया।

इसके अलावा सेक्टर 85 में ही मुख्य सड़क के पास अवैध रूप से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैली हुई थी, फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के स्थान पर रखे हुए थे। वहीं, दीवारों पर अवैध रूप से विज्ञापन चस्पा रखे थे। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में रेहड़ी पटरी का अतिक्रमण दिखा। यहां विलोपित कूड़ा घर के सुंदरीकरण के लिए उद्योग विभाग से समन्वय स्थापित नहीं किया गया है। ऐसे में कुडे घर के सुंदरीकरण का कार्य निरर्थक रहा।

सीईओ ने सर्किल 7 के वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की । सर्किल 8 में सामुदायिक केंद्र कब्जे में लेने का कार्य नहीं किया जा सका है। वहीं भंगेल रोड पर आरसीसी रोड एवं नाली का निर्माण कार्य बंद पाया गया। सेक्टर 125 में आंतरिक मार्गों के री-सर्फेसिंग का कार्य पूरी तरह से बंद पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.