दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, सीएम अरविन्द केजरीवाल का रोड शो शुरू

ROHIT SHARMA / SAURABH KUMAR

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में प्रचार की कड़ी में आज आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो शुरू कर दिया है। इस कड़ी में फिलहाल वह मटियाला विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी गुलाब सिंह यादव के समर्थन में रैली कर रहे हैं।

मटियाला विधानसभा सीट से इस बार भाजपा के राजेश गहलोत का मुकाबला मौजूदा आप पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव और कांग्रेस के सुमेश शौकीन से है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मटियाला के बाद कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार आतिशी के समर्थन में रैली करेंगे।

बता दें कि कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से आतिशी उम्मीदवार, जो लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, यह अलग बात है कि उन्हें इस चुनाव में गौतम गंभीर के हाथों पराजित होना पड़ा था।

आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और अरविंद केजरीवाल ने इस सीट पर वर्तमान प्रत्याशी अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी पर दांव लगाया है। इस सीट पर भाजपा ने ने धर्मवीर सिंह और कांग्रेस ने शिवानी चोपड़ा को बतौर प्रताशी चुनाव मैदान में उतारा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.