सीएम योगी के सख्त निर्देश, घर वापस जा रहे सभी लोगों को 14 दिन के क्वैरंटाइन मे रखा जाए

Abhishek Sharma /Lokesh Goswami

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह कोरोना वायरस से निपटने के लिए गठित टीम-11 के अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में बाहर से आए हर नागरिक को निगरानी में रखकर उनका हेल्थ चेकअप कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जाए, उसका कोरोना टेस्ट किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश में बाहर से आया हर व्यक्ति 14 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करे।
.

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश में बाहर से आया हर व्यक्ति 14 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में लौटे मजदूरों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन में रखने और उनका हेल्थ चेकअप करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि बीते तीन दिनों में अलग-अलग राज्यों से उत्तर प्रदेश करीब 1 लाख मजदूर और कामगार पहुंचे हैं। इनके नाम, पते और फोन नंबर संबंधित जिला प्रशासन को मुहैया कराए गए हैं। इन लोगों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।

सीएम योगी ने प्रशासन से इनके खाने के इंतजाम के साथ ही रोजमर्रा की जो भी जरूरतें हैं उन्हें पूरा करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन घोषित होने के दो दिन बाद से दिल्ली में रहने वाले मजदूर और कामगार यूपी और बिहार के लिए पैदल ही निकलने लगे।

इसे देखते हुए सीएम योगी ने बसों की व्यवस्था कराई. लेकिन शनिवार शाम दिल्ली यूपी-बॉर्डर पर भयंकर भीड़ जुट गई। यूपी प्रशासन ने पास की व्यवस्था शुरू की। सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन ने यह आदेश जारी किया कि अब कोई भी व्यक्ति बिना पास के उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.