ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सामाजिक संस्थाएं मिलकर शहर में युद्ध स्तर पर कर रहे बचाव कार्य

Pravendra Kumar Singh

Greater Noida (30/03/2020) : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित किये गए 4 संग्रह केंद्रों से गरीब मजदूरों एवं असहाय लोगों को खाद्य सामग्री/फूड पैकेट्स प्राप्त करने हेतु हंगर हेल्पलाइन नंबर 8595567809 जारी किया गया है। जिसमे ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में 2 -2 सेंटर बने हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के निवासियों के लिए सब्जियों एवं फलों की सुचारु आपूर्ति हेतु नोएडा सब्जी मंडी से सब्जियों एवं फलों की गाड़िया मंगवाकर सेक्टरों , सोसायटियों में रेहडी, ठेली वालों से समन्वय स्थापित कराकर उचित दरों पर आपूर्ति की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दुग्ध आपूर्ति के लिए मदर डेरी तथा परम डेरी आदि कंपनियों के प्रबंधन से समन्वय कर केवल एक स्थान पर ही डिलिवरी कराये जाने पर काम किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट
(वालंटियर )-Help & Support Foundation -कपिल साध ,9810338775 ,0120 -2341109 ,अभिषेक मिश्रा नेफोवा -8595071867 ,सौरभ बंसल -9818341540

1. गौड सिटी 1 मॉल (निकट गेट नंबर 5)सेक्टर-4 भ्रम्म सिंह(इन्चार्ज )- 987109013

2.गौतमबुद्ध बालक इण्टर कालेज नॉलेज पार्क-5 – यशपाल सिंह ( इन्चार्ज)- 9871090116

ग्रेटर नोएडा ईस्ट
1. जी एन आई टी कॉलेज प्लाट न 7 नॉलेज पार्क 2 -वैभव नागर (इंचार्ज )-9999276006 -वालंटियर हरेंद्र भाटी -9873406400 , ज्ञानेंद्र भाटी 8860606654

2 -गुरुद्वारा कलगीधर सभा फ़तेह सिंह फार्म नोलेज पार्क 3 – सुरेंद्र भाटी (इंचार्ज)-7217701611, मंजीत सिंह (वॉलंटीयर)-9990362200

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अभी तक 100 टीम बनायी गयी हैं जो कि ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइज़ेशन में लगी रही। जिसमें ग्रेटर नोएडा के लगभग 53 गांव और ग्रेटर नोएडा के लगभग सभी सेक्टर और मार्किट बस स्टेशन और चौकियां से लेकर पार्क और शौचालय , कैंटीन, बस शेल्टर और व्यवसायिक स्थानों पर और पैट्रोल पम्पों आदि स्थलों पर भी सेनेटाइज़ेशन किया।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों ने किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. 01202336046,47,48,49 और व्हाट्सप्प नंबर 8800203912

इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा ने ग्रेटर नॉएडा के समाज सेवियों और उद्यमियों का आवाहन किया है कि वे इस त्रासदी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस कोविड -19 वायरस से लड़ने में सह योग देंने के लिए आगे आएं और अपना सक्रिय योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.