गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या 48 पर पहुँची , 203 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकि
Rohit Sharma
नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर जारी है | आपको बता दे कि जिले में कल 10 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें छह महिलाएं व चार पुरुष शामिल है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 48 पर पहुंच गई है।
खासबात यह है कि मंगलवार तक जिले में 38 मरीज कोरोना वायरस के थे। बुधवार को मिले मरीज नोएडा सेक्टर-37, सेक्टर-28, गौर सिटी, सेक्टर-22, सेक्टर-94 व ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित लोगों में 8 सीजफायर कंपनी के संपर्क में आकर बीमार पड़े हैं, जबकि दो अन्य लोगों में विदेश से यात्रा करने से वायरस का संक्रमण हुआ है। सीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अब तक 696 लोगों के सैंपल ले चुका है।
इनमें 445 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 48 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिनका आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया जा रहा है, जबकि 203 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। बुधवार को विभाग ने 70 नए कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए और जांच केंद्रों से 34 रिपोर्ट आई। इनमें 10 पॉजिटिव व 24 नेगेटिव मिली है।
फ़िलहाल आज की लिस्ट अभी जारी नही हुई है , स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जल्द ही आज तक रिपोर्ट की सूची आ जाएगी , जिससे पता चल पाएगा की आखिर अब कितने लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं |