ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ , एसीईओ ने कम्यूनिटी किचन का किया निरीक्षण , पढ़े पूरी खबर 

Pravendra Kumar Singh

कोरोना वायरस के खिलाफ हर अधिकारी मेहनत कर रहा है | आपको बता दे कि आज ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेन्द्र भूषण , एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने नॉलेज पार्क में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की गुरुद्वारा एवं जीएनआईओटी स्थित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने गामा-1 बारातघर व जे पी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित शेल्टर होम्स का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किये जा रहे कार्यों/ इंतजामों से संतुष्टि वियक्त की। साथ ही उन्होंने समन्वयक पी के कौशिक, महाप्रबंधक परियोजना को निर्देश भी दिए।

एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ग्रेटर नोएडा में चार कम्यूनिटी किचन चलाई जा रही हैं | चारो कम्यूनिटी किचन से लगभग 20 हज़ार जरूतमद लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है | साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारे के लंगर को कम्यूनिटी किचन में तब्दील किया गया है |

गुरुद्वारे के कम्युनिटी किचन से लगभग 2 हज़ार जरूतमद लोगों को प्रतिदिन खाना बांटा जा रहा है ।साथ में विशेष जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गलगोटिया कॉलेज को भी किचन के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.