गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के ये 15 जिले किए गए पूरी तरह सील, सीएम योगी ने की घोषणा

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। वहीं इसका खात्मा करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने के संकेत दिए थे।

वहीं आज फिर सीएम ने प्रदेश के 15 जिलों को पूरी तरह सील करने के आदेश दिए हैं। जिसमें गौतमबुद्ध नगर भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, योगी सरकार ने यूपी सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया है।

इन जिलों में 13 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। यहां तक की सामानों की भी सिर्फ होम डिलिवरी होगी, यानी अब कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा होग। नियमों का उल्लंघन करने वालों से अब पुलिस प्रशासन बेहद सख्ती से निपटेगा

यूपी के इन 15 जिलों को किया पूरी तरह से सील

लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर। इन जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा। 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.