नोएडा में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला लेकिन राहत की भी खबर है

Abhishek Sharma

गौतम बुध नगर में रोजाना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज यहां एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। आज जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह नोएडा के सेक्टर 50 का रहने वाला है।

बता दें कि कल सेक्टर 50 में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद अब सेक्टर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 हो गई है। सेक्टर 50 पहले से ही सील करा दिया गया है और लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में 86 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 85 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि नोएडा के एक व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

वहीं अब तक जिले में 12 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अब तक किए गए प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों में कोरोना के मरीजों में गिरावट आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.