गौतम बुद्ध नगर में आज किया गया 96 लोगों का टेस्ट, यह आई रिपोर्ट

Abhishek Sharma

 

 

चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना महामारी पूरे विश्व में फैल गई है। दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं भारत में भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दोबारा लॉक डाउन किया गया है।

 

 

वही गौतम बुध नगर की बात करें तो यहां भी कोरोना ने बड़ी तेजी से पैर पसारे हैं। यहां अब तक कोरोना के 92 मरीज मिल चुके हैं।

 

 

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम बुद्ध नगर में आज 96 लोगों के टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज यहां पर कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है।

 

 

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में 92 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 33 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब यहां पर फिलहाल एक्टिव केस 59 हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज में दिन रात एक कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही जिले में कोरोना वायरस का नामो निशान खत्म कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.