यूपी : 1080 हुए कोरोना पाॅजिटिव मामले, जिलेवार कोरोना मरीजों का जानें हाल
Abhishek Sharma
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की सुबह जारी रिपोर्ट के बाद यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। अब तक प्रदेश में कोरोना के 1080 केस सामने आ चुके हैं।
मुरादाबाद में 18 और कोरोना पॉजिटिव मिले है जबकि कानपुर में कोरोना के नए 14 नए मामले सामने आए हैं। सभी तबलीगी जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से हॉट स्पॉट कुली बाजार के 7 हैं और सात अन्य हॉट स्पॉट के रहने वाले हैं। 14 में से 5 पांच मदरसा के छात्र हैं और बिहार के रहने वाले हैं।
वहीं लखनऊ के केजीएमयू की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में अब तक 164 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 125 नए मरीज सामने आए। इनमें अकेले लखनऊ के ही 56 हैं।
इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1080 तक पहुंच गई है। इनमें से 574 तब्लीगी जमात के लोग हैं। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 49 जिले हैं। शनिवार को तबलीगी जमात के 70 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
कोरोना वायरस की वजह से अब तक सबसे ज्यादा पांच मौतें आगरा में हुई हैं। इसके बाद मेरठ और मुरादाबाद में दो-दो लोगों की मौत हुई है। लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर और कानपुर में एक-एक की मौत हुई है।
बीते 24 घंटों में आगरा में 27, लखनऊ में 56, गाजियाबाद में दो, नोएडा में तीन, कानपुर में एक, मुरादाबाद में छह, वाराणसी में तीन, शामली में एक, मेरठ में एक, बुलंदशहर में एक, फिरोजाबाद में 11, मिर्जापुर में एक, बिजनौर में नौ, सीतापुर में तीन, बस्ती जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
अब तक 974 मरीजों में से 108 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 13, लखनऊ के छह, गाजियाबाद के सात, नोएडा के 38, लखीमपुर के चार, कानपुर का एक, पीलभीत के दो, मुरादाबाद का एक, शामली का एक, मेरठ के 15, बरेली के छह,प्रतापगढ़ के तीन, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, प्रयागराज का एक हैं।