ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में कोरोना से संक्रमित पाई गई महिला, शतक से दो कदम दूर संक्रमण

Abhishek Sharma

पूरे देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो यहां कोरोना का आंकड़ा शतक लगाने के नजदीक पहुंच चुका है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में आज एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

आज गौतमबुद्ध नगर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट मिलने पर कुल संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई है। यह मरीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी में मिली है। सोसाइटी को 3 मई रात्रि तक सील कर दिया गया है।

गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में एक कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज मिली है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 30 स्थान चिन्हित कर हॉटस्पॉट के तौर पर घोषित किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि बीते रविवार को जिले के आला अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

जिलाधिकारी सुहास ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना का एक मरीज मिलेगा वह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। क्षेत्र के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर हर चीज पर पाबंदी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.