नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 24 घण्टे में एक मरीज की हुई पुष्टि, कुल संख्या 103
Rohit Sharma
नोएडा :– पूरे देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो यहां कोरोना का आंकड़ा पहले ही शतक लगा चुका है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 1 मरीज पाए गए हैं।
दरअसल, नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में इलाज कराने आई कांसगंज की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को कोरोना पॉजिटव आया है। जिसके बाद मरीज को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन में भेज दिया गया ।
वही इस मामले में गौतमबुद्धनगर के सीएमओ का कहना है कि 24 घण्टे में 240 लोगों का ब्लड सेम्पल लिया गया था , जिसमे 126 लोगों की रिपोर्ट आई है । वही इस रिपोर्ट में 125 लोगों को नेगटिव आया है , साथ ही एक मरीज को पॉजिटव आया है ।
कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट मिलने पर कुल संख्या बढ़कर 103 पर पहुंच गई है। वही स्वास्थ्य विभाग को बाकि रिपोर्ट का इंतजार है , जिससे पता चल पाएगा कि कितने मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव या पॉजिटव आई है ।
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 32 स्थान चिन्हित कर हॉटस्पॉट के तौर पर घोषित किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि आज भी जिले के आला अधिकारियों की एक बैठक चल रही है। जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते है। वही कल गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बॉर्डर सील करने के आदेश दे चुके है ।