कोरोना वायरस : 24 घंटे के अंदर देश में 2,293 नए मामले, 71 लोगों की हुई मौत
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है | देश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 37,336 पर पहुंच गया है , स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी |
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,218 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की संख्या 37,336 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है |
24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं | हालांकि थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 9951 मरीज ठीक को चुके हैं |
रिकवरी रेट 26.64 प्रतिशत हो गया , बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया | लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है |
अब 17 मई तक ये लॉकडाउन जारी रहेगा. इस अवधि के दौरान विमान, रेल, मेट्रो से यात्रा और सड़क मार्ग से अंतर-राज्यीय आवागमन तथा स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे |
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है. देश के 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया है |
इन इलाकों में कोविड-19 मामलों की संख्या, मामलों के दोगुना होने की दर, जांच की क्षमता और निगरानी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है