दिल्ली में महंगी हुई शराब से कोई फर्क नहीं? दुकानों पर दूसरे दिन भी उमड़ा लोगों का हुजूम 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में आज से शराब मंहगी हो गई है, मगर शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि पीने वालों को इससे कोई फर्क नहीं। आपको बता दे कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शराब की दरें 70 फीसदी तक बढ़ा दी हैं।

दिल्ली में आज से शराब की कीमतें ज्यादा हो गई हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ लगा दिया है।

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में सुबह से शराब की दुकान पर भीड़ दिखाई देने लगी है. इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सरकार ने शराब के दाम बढ़ाए हैं | भीड़तंत्र ने शराब के लिए जो आफत मचाई उससे सरकार चिंता में पड़ गई. कोरोना से चल रही जंग के बेपटरी होने का खतरा पैदा हो गया.|

वही दूसरी तरफ दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है |

खासबात यह है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 349 नए मामले सामने आए हैं. कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4898 तक जा पहुंची है. 64 लोगों की मौत हो चुकी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.