गौतमबुद्धनगर मे 2 श्रेणियों में बांटे गए कंटेनमेंट जोन, जारी हुई लिस्ट, यह है फर्क

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। एक तरफ जहां जिले के सभी बॉर्डर पूरी तरह सील हैं, वहीं दूसरी तरफ जिले के अंदर लोगों को रियायतें देते हुए जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन को दो श्रेणियों में बांट दिया है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, दोनों ही श्रेणियों के कंटेनमेंट जोन में लोगों को अलग-अलग तरह की सेवाएं प्राप्त होंगी। दोनों ही तरह के कंटेनमेंट जोन में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा और स्थितियां पहले ही तरह ही बनी रहेंगीं।

छूट के बाद प्रशासन ने अब पूरा क्षेत्र सील करने के बजाय एक मरीज मिलने पर 400 मीटर तक का दायरा और एक से अधिक मरीज मिलने पर एक किलोमीटर तक का दायरा सील कर रेड स्पॉट बनाया जाएगा।

यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम रैंडम सैंपलिंग और ट्रेसिंग करेगी। इस स्थिति में आकस्मिक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी अंदर व बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

400 मीटर दायरे वाले कंटेनमेंट जोन

सेक्टर-9, सेक्टर-19, सेक्टर-20, सेक्टर-45, सेक्टर-48, चोटपुर सेक्टर-63, ककराला सेक्टर-80, केंद्रीय विहार सेक्टर 82, पाश्र्वनाथ प्रेसटिज, सेक्टर-122, बिसरख, तिलपता, कुलेशरा, चैरी काउंटी ग्रेटर नोएडा, चिपयाना, जोनचाना, खंडेरा, नट मढिया, सलारपुर, सीआइएसएफ कैंप

1 कि.मी. दायरे वाले रेड जोन

सेक्टर-8, सेक्टर-5, सेक्टर-10, सेक्टर-15 ए, सेक्टर-15, चौड़ा, निठारी, सेक्टर-34, सेक्टर-55, सेक्टर-50, ममूरा, बेगमपुर, ऐच्छर, पाई-1 एडवोकेट कालोनी, स्काईटेक मेट्रोट सेक्टर-76, ऐस गोल्फशायर सेक्टर-150, सेक्टर- पी-3 ग्रेटर नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.