नोएडा प्राधिकरण की विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू, अधिकारियों ने किया औचक निरिक्षण

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के ‘शो विंडो’ नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 40 दिन बाद आर्थिक गतिविधियों का पहिया घूमा और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह रफ्तार भी पकड़ेगा। यूपी सरकार के निर्देश के बाद दोनों शहरों में कुछ ईकाइयों ने बुधवार से ही संचालन से शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले एक-दो माह में बाकी बची ज्यादातर ईकाइयों का संचालन शुरू हो जाएगा।

वहीं नोएडा प्राधिकरण की कई विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के साथ बहुत सारे कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।

वहीं इसी के साथ नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने चिल्ला एलिवेटेड की निर्माणधीन साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान काम पर लौटे मजदूरों व कर्मचारियों की दो बार थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।

आपको बता दें कि पूरे देश में लॉक डाउन होने के बाद सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते पूरे देश भर में लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ निर्माण कार्य और औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति दे दी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाए, यह बेहद आवश्यक है।

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में सरकारी के अलावा प्राधिकरण ने बीते दिन 30 निजी बिल्डर परियोजनाओं, वाणिज्यिक औद्योगिक निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वहीं इससे पहले मंगलवार को 14 परियोजनाओं के काम शुरू करने को मंजूरी दी गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि 10 आवेदन अभी लंबित रखे गए हैं, क्योंकि यह कंटेनमेंट जोन में आते हैं। जब यह ग्रीन जोन में तब्दील होंगे, तो यहां पर भी इन को मंजूरी दे दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.