कहर जारी : दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में तीन और चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में तीन और चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत अब कुल दस लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।
उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल में कार्यरत सात लोग संक्रमित पाए गए थे जिनमें चार डॉक्टर, दो नर्स तथा एक अन्य कर्मचारी हैं।
इससे पहले कैट्स एम्बुलेंस सेवा के 46 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी. इसके लक्ष्मी नगर कार्यालय के ये संक्रमित मिले हैं. जानकारी मिलने के बाद इन सभी को दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 448 नए केस सामने आए. इससे पहले बुधवार को 428 मामले सामने आए थे. इसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग 6 हजार हो गई है ।
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को यहां 4 और कंटेनमेंट जोन को फ्री कर दिया. दिल्ली सरकार ने चिन्हित करते हुए सीरियल नंबर 14, 15, 16 और 17 को कंटेनमेंट जोन की लिस्ट से इसे हटा दिया. इसके बाद दिल्ली में अब 83 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं।