दिल्ली में होम क्वारनटीन पर विवाद हुआ खत्म , एलजी ने वापस लिया फैसला

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रफ्तार देखी जा रही है. हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं।

इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पांच दिन के संस्थागत क्वानरटीन का फैसला वापस ले लिया है ।

दरअसल, बीते दिन ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन करने पर रोक लगा दी थी।

उपराज्यपाल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों को पहले पांच दिन अनिवार्य संस्थागत क्वारनटीन करने का आदेश दिया था. हालांकि अब उपराज्यपाल ने अपना ये फैसला वापल ले लिया है.

इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया है. ट्वीट के माध्यम से अनिल बैजल ने कहा है कि जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें ही संस्थागत क्वारनटीन की प्रक्रिया से गुजरना होगा ।

वहीं इस मुद्दे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से कहा है कि होम आइसोलेशन खत्म करने पर समस्याएं होंगी ।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और अन्य सरकारी इंतजामों में अभी सिर्फ 6000 बेड उपलब्ध हैं. जबकि दिल्ली में अभी होम आइसोलेशन में 10 हजार लोग रह रहे हैं. अब सवाल है कि इन्हें कहां रखा जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.