16 जून को शोक सभा आयोजित होगी।

Galgotias Ad

जिलाध्यक्ष ठा. हरीश सिंह की अध्यक्षता मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक दादरी अग्रसेन धर्मशाला मे आयोजित की गई। बैठक का संचालन विजय भाटी ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री नबाव सिंह नागर भी रहें। बैठक विजय पंडित की निर्मम हत्या की जांच सी.बी.आई से कराने के लिए की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने विजय पण्डित हत्या कांड की भत्र्सना कर निंन्दा की। बैठक मे जिलाध्यक्ष ठा. हरीश सिंह ने बताया कि 16 जून को एक बड़ा शोक सभा दादरी जूनियर हाई स्कूल में सुबह 10 बजे होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी व प्रदेश महामंत्री ठा. पकंज सिंह भाग लेंगे।

Comments are closed.