विकास दुबे बना यूपी का सबसे बडा इनामी बदमाश, गौतमबुद्धनगर समेत पूरा एनसीआर अलर्ट पर

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA : कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे पर अब इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी गई है। इससे पहले उसपर ढाई लाख का इनाम घोषित था। इनाम राशि के आधार पर अब वह यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है।

विकास दुबे के बाद मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड में शामिल शूटर आशुतोष का नाम है, जिनके ऊपर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है। इससे पहले डकैत बाबुली कोल पर भी पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे छह दिन से फरार है। पुलिस टीम ने विकास की धरपकड़ का प्रयास काफी तेज कर दिया है। बुधवार सुबह ही पुलिस ने विकास के दाएं हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है। साथ ही फरीदाबद से तीन गिरफ्तारियां हुई हैं।

ग्रेटर नोएडा में विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट है। सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवा कर जांच की जा रही है। भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर में तैनात है। कोर्ट के सभी गेट पर सघन चेकिंग हो रही है। विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में होने की खबर से जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

विकास दुबे के फरीदाबाद के एक होटल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। यूपी एसटीएफ ने फरीदाबाद पुलिस को लोकेशन भेजी मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास फरार हो गया।

विकास दुबे को इस बात का डर है कि अगर यूपी पुलिस के हत्‍थे चढ़ा तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। ऐसे में बताया जा रहा है कि फिलहाल उसने दिल्‍ली-एनसीआर का रुख किया है।

फरीदाबाद पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, कुल 3 आरोपी प्रभात, अंकुर और अंकुर के पिता श्रवण गिरफ्तार किए गए हैं। अंकुर और उसके पिता पर विकास और उसके गैंग को छिपाने का आरोप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.