यूपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी की घोषणा, पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश भाजपा ने आज राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, एक शाह कोषाध्यक्ष तथा 16 मंत्री पद रखे गए हैं। कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही युवाओं को शामिल किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह को नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर पहली बार बीजेपी के संगठन में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह नागर लगभग 1 वर्ष पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

निवर्तमान कार्यकारिणी में पंकज सिंह महामंत्री और नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष थे। सुरेंद्र सिंह नगर करीब 1 साल पहले समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। यह नियुक्ति उनके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपनी नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया था। उस निर्देश के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने आज प्रदेश बीजेपी की नई कार्यकरिणी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में सभी धर्म और जातियों को समन्वय बनाते हुए पद पर नियुक्तियां की गई है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.