नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 शातिर लुटेरे, 50 से अधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह गश्त पर निकली थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने वाजिदपुर गांव के पास से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके नाम साहिल तथा अनुज हैं। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लूटे गये छह मोबाइल फोन, दो चाकू तथा लूट की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 50 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.