बीजेपी पार्टी ने श्याम जाजू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से किया मुक्त , बैजयंत पांडा बने उपाध्यक्ष
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– बीजेपी पार्टी ने बैजयंत पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली का प्रभारी बनाया है । आपको बता दें कि पहले बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू थे । दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू की विदाई हो गई है।
इसी तरह से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की जगह राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगी। दोनों नेताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करके नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने की है।
बैजयंत पांडा को दिल्ली के साथ ही असम का भी प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ दिल्ली के पवन शर्मा असम में सह प्रभारी होंगे। वहीं, दिल्ली के दुष्यंत कुमार गौतम को पंजाब, उत्तराखंड और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व महामंत्री आशीष सूद जम्मू कश्मीर में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से ही जाजू की विदाई के कयास लगाए जा रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी इस बार जगह नहीं मिली थी।
उसके बाद से वह दिल्ली के संगठनात्मक गतिविधियों से भी दूरी बना ली थी। उन्हें वर्ष 2015 विधानसभा में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद प्रभात झा की जगह दिल्ली का प्रभारी बनाया गया था। उनके प्रभारी रहते भाजपा ने वर्ष 2017 में नगर निगमों में तीसरी बार जीत हासिल की।
इसके साथ ही पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने दोबारा दिल्ली की सातों सीटें जीतने में सफल रही थी। लेकिन, विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। इसके साथ ही उनका पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ तालमेल नहीं बैठने की खबरें भी आती रहीं।
अब पांडा पर दिल्ली में सभी नेताओं को एकजुट करके संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी है। क्योंकि, गुटबाजी की समस्या अभी भी बरकरार है। सांसदों का प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मतभेद की खबरें भी आम हैं।
निगम चुनाव जीतने के लिए गुटबाजी पर लगाम लगाना होगा। वह मूल रूप से ओडिशा के हैं। 28 मई 2018 को उन्होंने बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। पिछले वर्ष भाजपा में शामिल हुए और इन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
