ऑल मिडिया कांउसिल द्वारा अनीता मुकीम को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मान किया गया

Ten News Network

ऑल मिडिया काउंसिल द्वारा कांस्टिट्यूशन क्लब में पांचवा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि माननीय श्री रामनिवास जी गोयल स्पीकर दिल्ली विधानसभा, विशिष्ट अतिथि श्री रामचन्द्र जांगडा सांसद राज्यसभा, श्री सुशील गुप्ता सांसद राज्यसभा, श्रीमती गीता शाक्य सांसद राज्यसभा, आरके ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीटूशनल के चेयरमैन श्री नरेश चंद्र बंसल, राजेंद्र सिंह राठौर के साथ-साथ अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्तिथ थी।मंचासीन महानुभावों का सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा तथा
राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज जोशी ने किया।

अनीता मुकीम को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यंहा ऑल मिडिया कांउसिल द्वारा नवाजा गया।अनीता मुकीम को सांसद गीता जी तथा माननीय श्री रामनिवास जी गोयल ने प्रतीक चिन्ह भेट कि और शॉल उढा कर सम्मानित किया। अनीता मुकीम ने इस हेतु काउसिंल का आभार व्यक्त किया तथा इस सम्मान को कोरोना वारियरस् को समर्पित किया।

मिडिया, पत्रकारिता, समाजसेवा, रंगमंच व चिकित्सा क्षेत्र के अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी यहाँ सम्मानित किया गया। डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अजित जैन, डॉ. विकास डोगरा को चिकित्सा क्षेत्र में, शेर सिंह राणा, महेंद्र विश्वकर्मा, असरार अहमद खान, प्रदीप मकड़ को सामाजिक क्षेत्र में, अम्ब्रीश रंजन, राजेश शर्मा, शिव कुमार सिंह, पूनम सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा को पत्रकारिता में सम्मानित किया गया। माननीय रामनिवास जी ने इस वैश्विक महामारी में इस तरह के उत्साहवर्धक आयोजन हेतु कांउसिल को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.