नई दिल्ली :– दिल्ली में दो हादसे देखने को मिले है , आपको बता दें कि दिल्ली के दो इलाकों में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि कीर्ति नगर इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं, रोहिणी के सेक्ट-6 स्थित ई-कॉमर्स कंपनी आमेजन के स्टोर में भी आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस दौरान वहां 6 लोग मौजूद थे जिन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया. जिसमें 5 लोग सुरक्षित निकले वहीं एक महिला को चोट आई है. महिला को आंबेडकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 5 बजे के आस पास हुआ. जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया. पांच फ्लोर की इमारत में बालकनी के रास्ते से अन्दर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।
फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान एक फायर सर्विस का कर्मचारी भी घायल हो गया. उसके पैर में चोट आई है. जिसे तुरंत इलाज के लिए आंबेडकर हॉस्पिटल भेज दिया गया. हॉस्पिटल भेजे गए दोनों घायलों का इलाज जारी है।
वहीं दूसरी तरफ कीर्ति नगर में आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाडियां पहुंच गईं. कीर्तिनगर में हुए हादसे में एक 23 साल के युवक समेत 8 साल का बच्चा झुलस गया. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन कुछ समय बाद दोनों की ही मौत होने की खबर है।