ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस पर सांसद डॉ महेश का बयान , तेजी से हुआ विकास , दिक्कतें हुई दूर

ROHIT SHARMA

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आज 30वां स्थापना दिवस है , स्थापना दिवस को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में कार्यक्रम का आयोजन किया ।

इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को ओपन जिम का तोहफा दिया ।

 

वही इस ओपन जिम का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश , राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर , दादरी विधायक तेजपाल नागर , जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने किया ।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इस दौरान प्राधिकरण के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया , उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से शहर के विकास के लिए वे सभी काम कराए जा रहे है, जिनकी बेहद जरूरत है । उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस लम्बी यात्रा पर भी प्रकाश डाला।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को बसे हुए 30 साल हो गए है , बहुत तेजी काम हुआ है । खासबात यह है कि नोएडा को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा को बसाया है , क्योंकि उन्होंने देखा कि नोएडा में क्या दिक्कतें आ रही है , जो ग्रेटर नोएडा में नही होनी चाहिए। आज हमारा ग्रेटर नोएडा में सभी सुविधाएं है , कुछ दिक्कतें आई , लेकिन उसका निस्तारण हुआ।

 

खासबात यह है कि हमारे ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा हरियाली है , बहुत ज्यादा खुला हुआ है , सड़के भी चौड़ी है , क्योंकि आने वाले समय रहने वालों की संख्या बढ़ेगी , जिसको देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही इसकी तैयारी की थी ।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विकास को लेकर बहुत मेहनत की है , जो धरातल पर नज़र आ रही है।

 

बीजेपी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस को लेकर कहा की इन 30 सालों में बहुत ज्यादा बदलाब देखने को मिला है , धीरे धीरे यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है । साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा का नाम विदेशों तक फैला हुआ है ।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में तेजी से विकास हुआ है , हमें गर्व होता है कि हम यहाँ के निवासी है । उत्तर प्रदेश सरकार की निगाहें जिला गौतमबुद्ध नगर पर है , जिसकी वजह से विकास कार्यों में तेज गति आई है ।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 30वें स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने दी प्रतिक्रिया , कहा – ग्रेटर नोएडा में तेजी से हुआ विकास , परेशानियों का हो रहा है निस्तारण।

Leave A Reply

Your email address will not be published.