पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा समेत राज्यसभा सांसद का बयान , ट्रैक्टर रैली में हिंसा करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही
ROHIT SHARMA
नई दिल्ली :– गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार एक्शन में नज़र आ रही है। अमित शाह ने लगातार अधिकारियों के साथ बैठके की।
आपको बता दें कि ट्रैक्टर परेड के नाम पर प्रदर्शनकारियों ने जो तांडव मचाया उसके बाद केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है। दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक 25 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं. वहीं, 19 लोगों की गिरफ्तार किया गया और 50 लोग हिरासत में हैं।
26 जनवरी को फैली हिंसा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा फैलाई है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी , साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित मे काम कर रही है , उनके साथ खड़ी है , किसानों से वार्तालाप चलती रहेगी।
साथ ही डॉ महेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने जब किसानों से कहा है कि डेढ़ साल तक इस कृषि कानून पर रोक लगा देते है , फिर भी ऐसी घटना देखने को मिली , यह घटना काफी ज्यादा गलत है , में इसकी निंदा करता हूं । जिन्होंने उत्पात मचाया उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही दिल्ली पुलिस करेगी।
वही इस मामले में बीजेपी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि गणतंत्र दिवस पर यह घटना हुई , सरकार किसानों के हित काम कर रही है , वो वार्ता के लिए तैयार भी है , उन्होंने किसानों की समस्याओं को खत्म करने का काम किया है , में किसानों से अपील करता हूं कि आप अपना आंदोलन खत्म करें ।
साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा मामले में किसान नेताओं को जिम्मेदारी लेनी चाहिए । लाल किला पर हुए उपद्रव में जो लोग शामिल थे, उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए और सख्त सजा मिलनी चाहिए।

